ISO 9001:2015

INSPIRA-JOURNAL OF COMMERCE,ECONOMICS & COMPUTER SCIENCE(JCECS) [ Vol. 12 | No. 4 | October - December, 2026 ]

बिहार में स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक स्थितिः जहानाबाद जिला के विशेष संदर्भ में

अंजनी कुमार एवं डॉ. अंशु कुमार मलिक (Anjani Kumar & Dr. Anshu Kumar Malik)

स्वयं सहायता समूह (ैभ्ळ) ग्रामीण निर्धन महिलाओं को बचत, ऋण और सामूहिक कार्य से जोड़ने का प्रमुख माध्यम हैं। बिहार में जीविका कार्यक्रम 2007 से महिलाओं को ैभ्ळ में संगठित कर रहा है और सितंबर 2025 तक 11.4 लाख से अधिक ैभ्ळ तथा 1.40 करोड़ परिवार इससे जुड़ चुके हैं। यह शोध-पत्र पूरी तरह द्वितीयक आँकड़ों के आधार पर बिहार की ैभ्ळ महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक पृष्ठभूमि और कार्यक्रम के पैमाने का विश्लेषण करता है, और जहानाबाद जिले को विशेष संदर्भ के रूप में बिहार से तुलना करके देखता है। जनगणना 2011, छथ्भ्ै-5 और छथ्भ्ै-4 के संकेतक तथा जीविका की आधिकारिक प्रगति रिपोर्ट का प्रतिशत, अनुपात और अंतर जैसी सरल सांख्यिकी से विश्लेषण किया गया है। बिहार में महिला साक्षरता 51.50 प्रतिशत है जबकि पुरुषों की 71.20 प्रतिशत; जहानाबाद में यह अंतर और चौड़ा, 22.65 प्रतिशत-बिंदु, है। बिहार के 38 जिलों में जहानाबाद साक्षरता में 10वें और लिंगानुपात में 15वें स्थान पर है। बिहार में 15-49 वर्ष की केवल 55 प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं और केवल 17 प्रतिशत ने पिछले वर्ष कोई काम किया। जीविका के अंतर्गत 10.5 लाख ैभ्ळ बचत खाते, 98.06 प्रतिशत ऋण-वापसी और 80 लाख से अधिक बीमा नामांकन दर्ज हैं। निष्कर्ष यह है कि बिहार में ैभ्ळ की सफलता को केवल ऋण से नहीं, बल्कि साक्षरता, पोषण और निर्णय-क्षमता से भी मापा जाना चाहिए। 


DOI:

Article DOI:

DOI URL:


Download Full Paper:

Download