ISO 9001:2015

INSPIRA-JOURNAL OF COMMERCE,ECONOMICS & COMPUTER SCIENCE(JCECS) [ Vol. 12 | No. 4 | October - December, 2026 ]

राजगीर में पर्यटन विकास के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का अध्ययनः स्थानीय समुदायों के लिए अवसर एवं चुनौतियाँ

गुड्डी कुमारी एवं डॉ. शोभा रानी (Guddi Kumari & Dr. Shobha Rani)

यह शोध-पत्र एक समीक्षात्मक अध्ययन है, जो प्रकाशित शोध-लेखों, शोध-प्रबंध, पुस्तकों और विभागीय आँकड़ों के प्रकाशित उद्धरणों की समीक्षा पर आधारित है। राजगीर में पर्यटन विकास के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को समझने के लिए पत्र पर्यटन-प्रभाव के स्थापित सिद्धांतों (मैथिसन एवं वॉल, 1982; बटलर, 1980; एप, 1992) को राजगीर और बिहार के बौद्ध परिपथ से जुड़े उपलब्ध अध्ययनों के साथ रखकर देखता है। तीन निष्कर्ष सामने आते हैं। पहला, राजगीर में पर्यटक-प्रवाह बड़ा है और बढ़ रहा हैः विभागीय आँकड़ों के हवाले से जनवरीदृनवंबर 2025 में लगभग 24.55 लाख पर्यटकों के आने की सूचना है, जो जनवरीदृजून 2025 के विभागीय आँकड़ों से संगत है। सफारी के सरकारी प्रतिवेदन के अनुसार उससे 500 से अधिक परिवारों को प्रत्यक्ष आजीविका मिलती है। दूसरा, राजगीर पर सीधे साक्ष्य एक पर्यटक-सर्वेक्षण (रानी एवं अन्य, 2024) और जनवरी 2018 के एक निवासी-सर्वेक्षण (आलम, 2020) से मिलते हैं। आलम के अनुसार सर्वेक्षित निवासियों में लगभग 89ः पर्यटकों की उपस्थिति के प्रति सकारात्मक थे और राजगीर में लगभग 56ः निवासी पर्यटन-स्थलों के आसपास की गतिविधियों से जुड़े थे। तीसरा, तुलनात्मक अध्ययन (कॉक्स बाज़ार, बोधगया) लाभों के असमान वितरण, भूमि-मूल्य व किराये में वृद्धि और स्थानीय भागीदारी की सीमा जैसे जोखिम दिखाते हैं। राजगीर के लिए इनके प्रारंभिक संकेत मिलते हैं, और इन्हें परीक्षण-योग्य प्रस्थापनाओं के रूप में आगे प्राथमिक अध्ययन में परखा जाना चाहिए। 


DOI:

Article DOI:

DOI URL:


Download Full Paper:

Download