भारतीय संविधान आम आदमी को मूल अधिकार प्रदान करने को सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध है। मूल अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए न केवल इनका उल्लेख संविधान में मूल अधिकारों के रूप में एक स्पष्ट और अलग प्रावधान के द्वारा किया गया है बल्कि समय-समय पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णयों के मा/यम से भी इनकी व्यापक व्याख्या दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने समय-समय पर अपने निर्णयों के मा/यम से आम आदमी के जीवन के लिए उपयुक्त मूलभूत परिस्थितियों का उल्लेख किया है। इसी का एक उदाहरण है कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्वस्थ पर्यावरण में जीवित रहने का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है अर्थात् स्वच्छ पर्यावरण में जीना प्रत्येक भारतीय का मूल अधिकार है। आज की बदलती परिस्थितियों में व्यक्ति ने दिखावा और उपभोक्तावादी जीवन को प्राथमिकता में लिया है। इसी की बदोलत आज हम एक दूषित पर्यावरण में जी रहे है। भारत सरकार ने नाम आदमी के प्रति अपनी संवेदशीलता का परिचय देते हुये समय-समय पर सकारात्मक प्रयास किये है। मैं इस शोध पत्र के मा/यम से पर्यावरण के समक्ष विद्यमान चुनौतियां तथा उनके निदान के लिये भारत सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को संक्षिप्त में उल्लेखित करने का प्रयास कर रहा हूँ साथ ही राजस्थान के महान पर्यावरण वेŸाा जाम्भोजी के विचारों के मा/यम से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील चेतना को रेखांकित करने का प्रयास कर रहा हूँ।
1. भारत 2018 प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ सं. 15
2. भारत 2018 प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ सं. 200
3. भारत 2018 प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ सं. 202
4. भारत 2018 प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ सं. 204
5. भारत 2018 प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ सं. 208
6. भारत 2018 प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ सं. 209
7. कृष्णानंद आचार्य (टीकाकार), जम्भ ागर, जम्भाणी साहित्य अकादमी, बीकानेर, राजस्थान, 2016
8. सूर्यशंकर पारीक, जांभोजी की वाणी (जीवनी, दर्शन और हिंदी अर्थ सहित मूलवाणी-पाठ) विकास प्रकाशन, बीकानेर, 2021
9. डॉ. सी. जय शंकर बाबु, पर्यावरण को बिश्नोई पंथ का योगदान (शोध आलेख), 2020.