आज के समय में भारत में डिजिटलीकरण के तीव्र विस्तार के साथ साइबर अपराध एक गंभीर राष्ट्रीय चिंता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। युवा वर्ग, विशेष रूप से महाविद्यालयों में अध्ययनरत ग्रामीण एवं शहरी छात्र-छात्राएं, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बड़े उपभोक्ता होने के कारण साइबर अपराधियों के मुख्य निशाने पर रहते हैं। यह अध्ययन वर्णनात्मक सर्वेक्षण अनुसंधान पद्धति पर आधारित है। कोटा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से समानुपातिक स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्श विधि के माध्यम से कुल 1,000 छात्र-छात्राएं (जिनमें 500 छात्र एवं 500 छात्राएँ सम्मिलित हैं) का न्यादर्श के रूप में चयन किया गया हैं। छात्र-छात्राओं मेंविशेषकर ग्रामीण पृष्ठभूमि और शहरी परिवेश के युवाओं मेंसाइबर सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता, ऑनलाइन वित्तीय सुरक्षा, कॉपीराइट संरक्षण, साइबर नैतिकता तथा सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार के संबंध में अभी भी पर्याप्त जानकारी का अभाव है। प्रस्तुत शोध आलेख का मुख्य उद्देश्यराजस्थान राज्य के कोटा जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत ग्रामीण एवं शहरी छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के स्तर का तुलनात्मक अध्ययन करनातथा इससे जुड़े विभिन्न कारकों का विश्लेषण करना है।
1. कुमार, र., एवं वर्मा, एस. (2018). लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों में साइबर बुलिंग जागरूकता। इंडियन जर्नल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, 7(3), 55-64.
2. जोशी, आर., एवं मेहता, वी. (2020). जयपुर जिले के कॉलेज छात्र-छात्राओं में साइबर कानून जागरूकता का मूल्यांकन। भारतीय विधि समीक्षा, 12(1), 88-97.
3. तिवारी, स., राय, सु. कु., एवं सिसोदिया, व. (2023). सोशल मीडिया पर भारतीय युवाओं के विरुद्ध साइबर अपराध का विश्लेषण। यूरोपियन इकनॉमिक लेटर्स, 13(4).
4. धरणी, एस. के., एवं लता, एस. (2025). साइबर अपराध का भयः चेन्नई के कॉलेज छात्रों पर एक अध्ययन। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ लॉ, पॉलिसी एंड सोशल रिव्यू, 7(2), 104-111.
5. पद्मावथी, आर. डी. (2019). विश्वविद्यालय स्नातकों की साइबर अपराध के प्रति जागरूकता और उसके शब्दों की परिचितताः एक तुलनात्मक अध्ययन। थिंक इंडिया (त्रैमासिक पत्रिका), 22(4), 6521।
6. बीजू, एम., जगदीश, के. के., एवं कौर, जे. (2022, मार्च). कर्नाटक, भारत में कॉलेज छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता। री-इन्वेंटिंग बिज़नेस थ्रू डिजिटलाइज़ेशन एंड इनोवेशन (त्ठज्क्प्), 38.
7. मल्होत्रा, ए., एवं सिंह, पी. (2019). दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में ई-कॉमर्स साइबर अपराध जागरूकता। जर्नल ऑफ कॉमर्स एंड डिजिटल सिक्योरिटी, 4(4), 102-113.
8. वजगथली, एम., नवनीत कुमार, एस., एवं बालाजी नारायण, बी. (2019). मैंगलोर के महाविद्यालयी छात्रों में साइबर अपराध जागरूकता. जर्नल ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन, 12(1).
9. वजगथली, एम., नवनीत कुमार, एस., एवं बालाजी नारायण, बी. (2019). मैंगलोर के महाविद्यालयी छात्रों में साइबर अपराध जागरूकता. जर्नल ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन, 12(1).
10. श्रीवास्तव, पी., एवं शर्मा, ए. (2021). सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साइबर अपराध जागरूकताः उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय का अध्ययन। जर्नल ऑफ मीडिया एंड साइबर स्टडीज, 3(1), 25-37.