वर्तमान युग सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्रांति का युग है, जहाँ इंटरनेट ने शिक्षा, संवाद और जीवनशैली को सुगम बनाया है, वहीं इसके नकारात्मक पहलू के रूप में ‘साइबर अपराध’ (ब्लइमत ब्तपउम) एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। युवा वर्ग, विशेष रूप से महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सबसे बड़े उपभोक्ता होने के नाते साइबर अपराधियों के मुख्य निशाने पर रहते हैं। यह अध्ययन वर्णनात्मक सर्वेक्षण अनुसंधान पर आधारित है। कोटा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से समानुपातिक स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्श विधि के माध्यम से कुल 1,000 विद्यार्थियों (500 छात्र और 500 छात्राएँ) का न्यादर्श चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त, ज-परीक्षण के विश्लेषण से यह सिद्ध हुआ कि छात्र-छात्राओं की साइबर जागरूकता में सांख्यिकीय रूप से एक सार्थक अंतर (ज=91.54, चढ0.05) विद्यमान है, जिसमें छात्राओं की तुलना में छात्र में तकनीकी और व्यावहारिक जागरूकता का स्तर अधिक पाया गया। निष्कर्षतः, महाविद्यालय स्तर पर डिजिटल साक्षरता अभियानों और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अनिवार्य रूप से लागू करने की आवश्यकता है। प्रस्तुत शोध आलेख का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के प्रमुख शैक्षणिक व औद्योगिक केंद्र कोटा जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के स्तर का मूल्यांकन करना तथा इससे जुड़े विभिन्न कारकों का विश्लेषण करना है।
1. अहमद, एस., एवं परवीन, एस. (2020). कश्मीर घाटी के युवाओं में साइबर सुरक्षा और मोबाइल ऐप उपयोग की सुरक्षा आदतेंः एक सर्वेक्षण अध्ययन। जर्नल ऑफ डिजिटल एजुकेशन एंड सिक्योरिटी, 5(2), 45-56.
2. जोशी, आर., एवं मेहता, वी. (2020). जयपुर जिले के कॉलेज विद्यार्थियों में साइबर कानून जागरूकता का मूल्यांकन। भारतीय विधि समीक्षा, 12(1), 88-97.
3. कुमार, र., एवं वर्मा, एस. (2018). लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक छात्रों में साइबर बुलिंग जागरूकता। इंडियन जर्नल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च, 7(3), 55-64.
4. मल्होत्रा, ए., एवं सिंह, पी. (2019). दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में ई-कॉमर्स साइबर अपराध जागरूकता। जर्नल ऑफ कॉमर्स एंड डिजिटल सिक्योरिटी, 4(4), 102-113.
5. श्रीवास्तव, पी., एवं शर्मा, ए. (2021). सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साइबर अपराध जागरूकताः उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय का अध्ययन। जर्नल ऑफ मीडिया एंड साइबर स्टडीज, 3(1), 25-37.
6. बीजू, एम., जगदीश, के. के., एवं कौर, जे. (2022). कर्नाटक, भारत में कॉलेज छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता। री-इन्वेंटिंग बिज़नेस थ्रू डिजिटलाइज़ेशन एंड इनोवेशन (त्ठज्क्प्), 38.
7. धरणी, एस. के., एवं लता, एस. (2025). साइबर अपराध का भयः चेन्नई के कॉलेज छात्रों पर एक अध्ययन। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ लॉ, पॉलिसी एंड सोशल रिव्यू, 7(2), 104-111.
8. पद्मावथी, आर. डी. (2019). विश्वविद्यालय स्नातकों की साइबर अपराध के प्रति जागरूकता और उसके शब्दों की परिचितताः एक तुलनात्मक अध्ययन। थिंक इंडिया (त्रैमासिक पत्रिका), 22(4), 6521।
9. तिवारी, स., राय, सु. कु., एवं सिसोदिया, व. (2023). सोशल मीडिया पर भारतीय युवाओं के विरुद्ध साइबर अपराध का विश्लेषण। यूरोपियन इकनॉमिक लेटर्स, 13(4)
Article DOI: 10.62823/IJEMMASSS/8.3(II).9395