प्रत्येक क्षेत्र की वेशभूषा वहाँ के पर्यावरण, संस्कृति एवं उपलब्ध ससंाधनों से प्रभावित होती है। वेशभूषा व्यक्ति का धर्म, लिंग, समुदाय, पेशा और आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की जाट महिलाओं की वेषभूषा में राजस्थान के अन्य क्षेत्रो की तुलना में भिन्नता देखने को मिलती हैं। वर्तमान समय में जहाँ सभी क्षेत्रों में परिवर्तन तेजी से हो रहा है वही जाट समुदाय की वेशभूषा में भी परिवर्तन देखा गया है। अतः इस शोध पत्र में शेखावटी क्षेत्र के जाट समुदाय की वेशभूषाऔर आभूषणों का दस्तावेजीकरण करने की कोशिश की जा रही हैं। पारम्परिक वेषभूषा को आज की पीढ़ी ने पहनना कम कर दिया है। शहरीकरण, आधुनिकरण, सोशल मीडिया, शिक्षा, पेशा और आर्थिक स्थिति इस परिवर्तन के प्रमुख कारण हैं। जिससे इनकी सदियों पुरानी वेराभूषा के अस्तित्व को खतरा हो रहा है। अतः इस शोध में सांस्कृतिक विरासत के सरंक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
1. नीरज, ज.स., एवं शर्मा, भ. ल. (2018) राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा, राजस्थान हिन्दी ग्रन्थ अकादमी।
2. राजाराम, कल्पना (सम्पा.) (2012) भारतीय सस्कृति नई दिल्लीः स्पेक्ट्रम बुक्स प्रा. लि.।
3. भण्डारी, व. (2005) कॉस्ट्यूम, टेक्सटाइल्स एंड ज्वेलरी ऑफ इंडियाः ट्रेडिशन्स इन राजस्थान, प्रकाश बुक्स।
4. कुलश्रेष्ठ, स. (2017) कॉस्ट्यूम्स ऑफ राजस्थान, नेशनल पब्लिशिंग हाउस।
5. कानूनगो, का. रा. (1925) हिस्ट्री ऑफ द जाट्सः ए कॉन्ट्रिब्यूशन टू द हिस्ट्री ऑफ नॉर्थर्न इंडिया. एम. सी. सरकार एवं संस।
6. सूद, र. क., और पंत, स. द इन्फ्लुएन्स ऑफ हिन्दी सिनेमा ऑन द साड़ी ब्लाउज।
7. सिन्हा, र., (2025) कल्चरल पैरलल्स इन कॉस्ट्यूम एण्ड़ ज्वैलरी अ कॉम्पेराटीव स्टडी ऑफ इण्डियनकालबेलिया एण्ड रोमा कम्यूनिटी, इन्टरनेशनल जनरल ऑफ रिसर्च वन सोशल सांइस, 15(5)
8. कुमार, व., (1991) चैन्जिगं ट्रेन्डस इन कॉस्ट्यूमस ऑफ विश्नोई।
9. कौर, क. और अग्रवाल, अ. (2019), इण्डियन साड़ी: अपेराडिगम ऑफ ग्लोबल फैशन इन्फ्लुएस. इन्टरनेशनल जनरल ऑफ होम सांइस, 5 (2), 299-306
Article DOI: 10.62823/IJEMMASSS/8.2(I).9111