आज का युग मीडिया का युग है एवं मीडिया वर्तमान में युद्ध का सशक्त हथियार है और समाज के विकास एवं सुधार का सहायक मा/यम है। इंटरनेट, टीवी और सोशल मीडिया आम आदमी की जीवन शैली में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी सोच, विचारधारा तथा सुझाव मीडिया द्वारा तय और नियंत्रित होते हैं। मीडिया का प्रभाव आज जितना शहरीकरण के विकास में हुआ है उतना ही ग्रामीण विकास में भी सहायक सिद्ध रहा है। अतः हम कह सकते हैं कि आज की दुनिया मीडिया की दुनिया है और मीडिया की दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था, बाजार, चुनाव और सामाजिक जीवन के किसी भी क्षेत्र का निर्णय लेने में सक्षम है। प्रस्तुत पेपर में हम राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मीडिया की भूमिका पर भौगोलिक चर्चा करेंगे।
शब्दकोशः ग्रामीण सभ्यता, ग्रामीण विकास, मीडिया, जन जागरण, इंटरनेट।
Article DOI: 10.62823/IJEMMASSS/8.1(II).8705