कर्मचारी व्यवसाय का अभिन्न अंग है। व्यवसाय की सफलता व असफलता कर्मचारी की कार्य क्षमता व कार्य कुशलता पर निर्भर करती है। एक कुशल कर्मचारी अपने सभी कार्य व्यवस्थित ढं़ग से करता है। कर्मचारी की कार्य कुशलता ही उसकी उत्पादकता को बढ़ाती है। अतः यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कार्य कुशल कर्मचारी ही व्यवसाय के मुख्य उत्पादनकर्ता होते है। यह शोध पत्र कर्मचारी उत्पादकता व कर्मचारी गतिशीलता का विस्तृत वर्णन करता है। अ/ययन के दौरान पाया गया, कि कर्मचारी की उत्पादन क्षमता कार्य-वातावरण से अधिक प्रभावित होती है। अतः प्रबंधन का कर्त्तव्य है, कि वह समय - समय पर अपने कर्मचारियों की कार्य संतुष्टि का अ/ययन करते रहे।
शब्दकोशः कर्मचारी-उत्पादकता, कर्मचारी-गतिशीलता, कार्य-वातावरण, प्रशिक्षण-व्यवस्था।