ISO 9001:2015

INTERNATIONAL JOURNAL OF EDUCATION, MODERN MANAGEMENT, APPLIED SCIENCE & SOCIAL SCIENCE (IJEMMASSS) [ Vol. 6 | No. 3 (II) | July - September, 2024 ]

कोविड-19 और पर्यटन

श्री सत्यनारायण खींची एवं प्रो. राजीव कुमार सक्सेना (Sh. Satya Narayan Khinchi & Prof. Rajeev Kumar Saxena)

कोरोनावायरस ै।त्ै.ब्व्ट.2 के कारण होने वाला एक संक्रामक रोग है। कोविड-19 का पहला मामला दिसम्बर 2019 में चीन के वुहान शहर में आया था। कोविड-19 का संक्रमण तब होता है, जब संक्रामक कण सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं या आंखों, नाक या मुंह के सम्पर्क में आते है। भारत मे कोविड-19 का पहला मामला 30 जनवरी 2020 में केरल के तीन शहरों में सामने आया था । भारत में कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम चरण दिनंाक 25.03.़2020 से 14.04.2020 तक सम्पूर्ण देश में लोकडाउन कर दिया। इस लोकडाउन के अन्तर्गत लोगांे को अपने घरों से बाहर निकलने से रोका गया। सिर्फ अस्पतालों, बैंकों, किराने की दुकानों और अन्य आवश्यक वस्तुओं को छोडकर सभी गैर- आवश्यक सेवाऐं और दुकानों को बन्द रहने का आदेश दिया। भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। भारत में पर्यटन उद्योग में क्रूज, एडवेंचर, चिकित्सा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण- पर्यटन, फिल्म, ग्रामीण और धार्मिक पर्यटन से लेकर भौगोलिक विविधता, विश्व धरोहर स्थलों और विशिष्ट पर्यटन सेवाऐं प्रदान करके आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज पर्यटन सबसे तेजी से बढते हुए आर्थिक क्षेत्रों में से एक है यह व्यापार, रोजगार, निवेश, अवसंरचना के विकास और सामाजिक समावेशन करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यटन क्षेत्र ‘मेक इन इण्डिया‘ कार्यक्रम का भी एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। 2001  में भारत विश्व आर्थिक मंच के यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में 54 वंे स्थान पर था। पर्यटन भारतीय विदेशी मुद्रा भण्डार में अत्यधिक योगदान देता है और औपचारिक तथा अनौपचारिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करता है। पर्यटन ने वर्ष 2019 में  इस क्षेत्र में कुल रोजगार में 8.8 प्रतिशत, कुल निर्यात में 5.8 प्रतिशत और सकल घरेलू उत्पाद में 6.9 प्रतिशत योगदान दिया। कोविड-19 का दुनियाभर के पर्यटन उद्योग पर हानिकारक प्रभाव पडा है और वैश्विक जीडीपी और रोजगार में इस क्षेत्र के योगदान में क्रमशः 49 प्रतिशत और 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। विश्व व भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पर्यटन उद्योग सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ क्षेत्र था। जिससे घरेलू और विदेशी यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई थी।

शब्दकोशः कोविड-19, पर्यटन, रोजगार, महामारी।
 


DOI:

Article DOI:

DOI URL:


Download Full Paper:

Download